दुमका: भाकपा माओवादी ने हथियार के साथ किया आत्मसमर्पण, पुलिस ने सौंपा 1 लाख का चेक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 04 Aug, 2021 07:01 PM

cpi maoist surrenders with weapons

संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों के समक्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान माओवादी ने अपना हथियार भी पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को...

दुमकाः झारखंड के दुमका जिला पुलिस के समक्ष बुधवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा-माओवादी) के सक्रिय दस्ते के सदस्य गंगा प्रसाद राय ने हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।

संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुदर्शन प्रसाद मंडल समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारियों के समक्ष माओवादी ने आत्मसमर्पण किया। इस दौरान माओवादी ने अपना हथियार भी पुलिस को सौंप दिया। अधिकारियों ने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत तत्काल एक लाख पन्द्रह हजार का चेक सौंपा और अन्य सभी लाभ मुहैया कराने की दिशा में त्वरित पहल का भरोसा दिलाया। 
PunjabKesari

माओवादी ने कहा कि झारखण्ड सरकार के पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर वह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में शामिल हो रहा हैं। नक्सली ने वर्ष 2014 से वर्ष 2021 तक माओवादी दस्ते में सक्रिय सदस्य के रुप में विभिन्न कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!