जमशेदपुरः अपराधियों ने की BJP कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Jul, 2020 11:45 AM

criminals stabbed bjp worker to death police engaged in investigation

झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया...

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते यादव की जान चली गई। उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!