दुमका में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Oct, 2020 05:00 PM

dead body of youth found hanging from tree in dumka

झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव के निकट से गुजर रहे कुछ लागों को तेज दुर्गंध आई तो लोगों ने खोजबीन शुरू की।

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के भदवारी गांव के निकट से गुजर रहे कुछ लागों को तेज दुर्गंध आई तो लोगों ने खोजबीन शुरू की।

इसी क्रम में उनकी नजर पेड़ से लटके एक युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद घटना की जानकारी हंसडीहा पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर युवक की लाश को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।
 

मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की मौत कई दिन पूर्व होने की आशंका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!