दीपक प्रकाश का हेमंत सोरेन पर कड़ा हमला- भ्रष्टाचारियों के पीछे खड़ी उनकी सरकार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 May, 2022 04:15 PM

deepak prakash s strong attack on hemant soren

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि हेमंत सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के पीछे बचाव में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बयान हास्यास्पद ही नही बल्कि राज्य की 3.50 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कड़ा हमला बोला। प्रकाश राज्य में ईडी द्वारा कल खनन सचिव पूजा सिंघल सहित उनसे जुड़े अन्य 25 ठिकानों पर की गई छापेमारी पर मुख्यमंत्री के बयानों के संदर्भ में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान से स्पष्ट है कि हेमंत सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारियों के पीछे बचाव में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का बयान हास्यास्पद ही नही बल्कि राज्य की 3.50 करोड़ जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। प्रकाश ने कहा कि भाजपा राज्य की लूटती खनिज संपदा केलिये मूकदर्शक नही बन सकती। पार्टी एक सशक्त विपक्ष के रूप में चौकीदारी कर रही।

सदन से सड़क तक पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय की शरण मे भी जा रहे। उन्होंने ईडी की कार्रवाई को मोदी सरकार का भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स की नीति बताया। उन्होंने कहा कि यह राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले पायदान की कार्रवाई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!