यशवंत सिन्हा के बयान पर दीपक प्रकाश की कड़ी प्रतिक्रिया- कांग्रेस के मंच से लोकतंत्र की बात शोभा नही देती

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jul, 2022 06:21 PM

deepak prakash s strong reaction to yashwant sinha s statement

प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के मंच पर बैठकर लोकतंत्र की बात शोभा नही देती यशवंत जी। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर देश मे लोकतंत्र की हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया था। लोकतंत्र की रक्षा केलिय संघर्ष करने वाले लाखों...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने रांची में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के द्वारा दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के मंच पर बैठकर लोकतंत्र की बात शोभा नही देती यशवंत जी। उन्होंने कहा कि ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसने आपातकाल लगाकर देश मे लोकतंत्र की हत्या करने का कुत्सित प्रयास किया था।

लोकतंत्र की रक्षा केलिय संघर्ष करने वाले लाखों लोगों को जेल में कैद कराने वाली पार्टी से लोकतंत्र की रक्षा दिवास्वप्न जैसा है। कहा कि ये वही कांग्रेस है जिसने राष्ट्रपति शासन के प्रावधानों का सर्वाधिक प्रयोग चुनी हुई सरकारों को गिराकर पिछले दरवाजे से सरकार चलाने केलिय किया। प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने न सिफर् लोकतंत्र की बार बार हत्या की बल्कि वंशवाद की राजननीति का पालन ,पोषण और संरक्षण भी किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब मानसिक दिवालियेपन की शिकार हो चुकी है। इनके नेताओं ने राजनोति की सारी मर्यादाएं भुला दी हैं। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे दलित आदिवासी ,महिला केलिय भी असंसदीय भाषा का प्रयोग कर रहे।

प्रकाश ने कहा कि यशवंत सिन्हा जी को यह नही भुलाना चाहिये कि जिस भाजपा, एनडीए के खिलाफ आज अभियान चला रहे उस पार्टी और गठबन्धन ने उन्हें राजनीति के फर्श से अर्श तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जिसप्रकार से आदिवासी समुदाय की भावनाओं को कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने आहत किया है कांग्रेस के आदिवासी विधायक सांसद गण भी उससे आहत हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिसप्रकार नामांकन के बाद से ही यशवंत सिन्हा के समर्थकदल लगातार उन्हें एक एक कर छोड़ते जा रहे उससे स्पष्ट है कि उनकी पराजय भी ऐतिहासिक होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!