Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jan, 2021 10:56 AM
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सरकार को देश की सर्वाधिक असफल सरकार बताया और कहा कि यह सरकार असफलताओं के भंडार पर बैठी है।
चतराः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड की हेमंत सरकार को देश की सर्वाधिक असफल सरकार बताया और कहा कि यह सरकार असफलताओं के भंडार पर बैठी है।
प्रकाश ने जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हेमंत सरकार असफलताओं के भंडार पर बैठी हुई है। इस समय पूरे देश के सभी राज्यों में झारखंड सबसे असफल राज्य है। उन्होंने कहा कि राज्य के संदर्भ में कांग्रेस स्क्रिप्ट लिखती है और मुख्यमंत्री उसे पढ़ने का काम करते हैं।
भाजपा सांसद ने कहा कि पिछले एक साल के दौरान राज्य में 1600 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटी है। हेमंत सरकार ने राज्य को सिफर् लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पांच लाख लोगों को रोजगार तथा बेरोजगारी भत्ता देने के साथ-साथ किसानों के ऋण माफ तथा बिजली जैसी अन्य कई मूलभूत सुविधाओं से राज्य को लबरेज करने की बातें पूरी तरह ढकोसला साबित हुई।