Edited By Diksha kanojia, Updated: 08 Oct, 2020 04:24 PM
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में यहां राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति के एक...
रांचीः झारखंड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में यहां राष्ट्रीय आदिवासी इंडीजीनस धर्म समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक ज्ञापन भी सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से जनगणना प्रपत्र में आदिवासियों के लिए पृथक ट्राइबल कॉलम (जिसे झारखंड में सरना कोड, धरम कोड के नाम से जानते हैं) आवंटित कराने के लिए राज्य सरकार से प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में अरविंद उरांव, राजकुमार कुंजाम, सर्जन हांसदा, निरंजना हेरेंज टोप्पो, अजय टोप्पो एवं संजय महली उपस्थित थे।