Edited By Diksha kanojia, Updated: 10 Nov, 2020 08:09 AM
झारखंड की राजधानी रांची के छठ पूजा से संबंधित आयोजकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला उपायुक्त छवि रंजन से मिलकर पूजा में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के छठ पूजा से संबंधित आयोजकों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिला उपायुक्त छवि रंजन से मिलकर पूजा में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया।
रंजन ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी एवं छठ पूजा के पूर्व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं छठ पूजा आयोजकों की एक महत्वपूर्ण बैठक छठ पूजा से पूर्व बुलाने की बात कही जिसमें सभी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान पर विचार विमर्श किया जाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में राजीव रंजन मिश्रा, रवि मुंडा, अनिल गुप्ता, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा चंकी, प्रकाश चंद्र सिन्हा, मनीष केसरी समेत अन्य लोग लोग शामिल थे।