Edited By Umakant yadav, Updated: 30 Mar, 2021 06:49 PM
स्टील गेट सब्जी बाजार में आग लगने के बाद भाजपा विधायक राज सिन्हा ने उपायुक्त और अंचल अधिकारी को फोन किए। विधायक के अनुसार दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किए। विधायक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए फोन रिसीव न करने की जानकारी दी। इस दौरान...
धनबाद: झारखंड में धनबाद के उपायुक्त उमाशंकर सिंह और अंचल अधिकारी प्रशांत लायक से भाजपा विधायक राज सिन्हा खासे नाराज हैं। उनकी नाराजगी का कारण फोन रिसीव नहीं करना है। स्टील गेट सब्जी बाजार में आग लगने के बाद विधायक ने उपायुक्त और अंचल अधिकारी को फोन किए। विधायक के अनुसार दोनों अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किए। विधायक ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए फोन रिसीव न करने की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने गुस्से में धनबाद पुलिस को खूब भला-बुरा कहा। साला कहकर गाली भी दी।
दरअसल, होली की रात स्टील गेट सब्जी बाजार में आग लगी थी और आज सुबह भाजपा विधायक घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान सिन्हा ने कहा कि धनबाद के अधिकारियों को यहां के लोगों की चिंता नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार से सब्जी विक्रेताओं को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि धनबाद की पुलिस हेलमेट और मास्क चेकिंग करने में फंसी हुई है। जबकि हाट बाजारों में खुले रूप से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। जहां-तहां जमावड़ा लगा कर लोग शराब पीने और पिलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे जगहों पर असामाजिक तत्व भी जुट रहे हैं लेकिन पुलिस इन पर कार्रवाई नहीं कर पा रही है।