धनबादः सर्किट हाउस पहुंचे वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jul, 2020 01:00 PM

dhanbad finance minister dr rameshwar oraon arrives at circuit house

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव रविवार को धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। जहां धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वो यहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

धनबाद: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव रविवार को धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। जहां धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वो यहां कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार, मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे थे। दरअसल वो यहां धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह और उनके परिवार से मिलने पहुंचे। बता दें कि करीब एक सप्ताह पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेन्द्र सिंह की धर्म पत्नी का निधन हो गया था। मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव उनके इसी दुख में शामिल होने पहुंचे थे।

मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने मीडिया को अपने धनबाद आने के कारणों की जानकारी देते हुए कहा कि वो यहां अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से दूरी बना कर एक-एक कार भेंट कर रहे है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके लेकिन उनके पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के आने की खुशी में सोशल डिस्टेंसिंग को ताख पर रख कर भीड़ एकत्रित करते नजर आए।

गौरतलब है कि मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव धनबाद से बोकारो के लिए निकल गए। वो बोकारो के जैना मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रमुख कांग्रेस जनों से मुलाकात और बैठक कर वस्तुस्थिति की जानकारी हासिल करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ बोकारो उपचुनाव की संभावना है। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!