Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Jun, 2020 11:05 AM
देश और झारखंड के मुस्लिम समाज के लिए एक निराशाजनक खबर है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस बार हज की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। सऊदी अरब ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस बार लोग हज की यात्रा पर ना जाएं।
रांची: देश और झारखंड के मुस्लिम समाज के लिए एक निराशाजनक खबर है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते इस बार हज की यात्रा पर रोक लगा दी गई है। सऊदी अरब ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस बार लोग हज की यात्रा पर ना जाएं।
दरअसल, हज जाने के लिए मुस्लिम समाज के लोग हर साल काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस बार भी उन्होंने हज के लिए सारी तैयारियां कर रखी थी लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हज यात्रा पर रोक लगाई गई है जिस कारण अब इस साल लोग हज नहीं जा पाएंगे।
वहीं इसको लेकर मुस्लिम लोगों के दिलों में कोई मलाल नहीं है। उनका कहना है कि वह घर पर रहकर ही भगवान को याद करेंगे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को खत्म करने की दुआ करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे अगली बार हज जरूर जाएंगे।