दुमका उपचुनाव की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, उपायुक्त ने दिए ये निर्देश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jul, 2020 01:04 PM

district administration busy in preparations for dumka by election

झारखंड की राजनीति में अहम तेवर दिखाने के लिए चर्चित दुमका विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव करवाए जाने हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है।

दुमकाः झारखंड की राजनीति में अहम तेवर दिखाने के लिए चर्चित दुमका विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव करवाए जाने हैं। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी है।

उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजेश्वरी बी. ने तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की। इस बैठक में उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय के जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप उपचुनाव करवाया जाना है। इस आलोक में जिला प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सुरक्षा संसाधनों के साथ 800 मतदाता वाले मतदान केंद्रों में अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने दुमका विधानसभा क्षेत्र तहत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भौतिक सत्यापन करते हुए मतदान केंद्रों एवं मतदाताओं की सूची उपलब्ध करवाएं।

राजेश्वरी ने उपचुनाव सम्पन्न के लिए बनाए जाने वाले सहायक मतदान केंद्रों में रहने वाली सुविधाओं के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुमका विधानसभा क्षेत्र में पूर्व से 286 मतदान केंद्र हैं और लगभग 186 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सहायक मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक करवाई करने का निर्देश दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!