झारखंड में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दीपावली, प्रमुख मंदिरों में उमड़ी लोगों की भीड़

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Nov, 2021 09:55 AM

diwali celebrated with reverence enthusiasm and gaiety in jharkhand

राजधानी रांची समेत सभी जिलों में लोग पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाया हैं। प्रमुख मंदिरों में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही देखी गई। बाजारों में भी लोग फल, फूल और पटाखे खरीदते नजर आए। हर ओर रौशनी से जगमगाहट फैली हुई है।

रांचीः झारखंड में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर घर, देवालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों को सुरूचि पूर्ण तरीके से सजाया गया है। दीपावली पर धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

राजधानी रांची समेत सभी जिलों में लोग पूरे उत्साह के साथ पर्व को मनाया हैं। प्रमुख मंदिरों में पूजा करने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही देखी गई। बाजारों में भी लोग फल, फूल और पटाखे खरीदते नजर आए। हर ओर रौशनी से जगमगाहट फैली हुई है।

राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्यवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश और झारखंड के लोगों को दीपावली, काली पूजा, सोहराय और छठ महापर्व की ढेर सारी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के इस पावन महीने में सभी लोग स्वस्थ और खुशहाल रहें, ऐसी उनकी कामना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!