गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Nov, 2020 11:13 AM

draupadi murmu mourns the death of former goa governor mridula sinha

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका जाना पीड़ादायक है।

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका जाना पीड़ादायक है।

मुर्मू ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि उनके निधन से मन व्यथित है। उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। एक लेखिका के रूप में भी उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई। उनके लेखन के लिए भी उन्हें सदैव स्मरण किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि उनसे व्यक्तिगत संबंध प्रगाढ़ थे। वह व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत जुड़ी हुई थीं।

राष्ट्रीय महिला मोर्चा समेत विभिन्न मंचों पर एक साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। वह मृदुभाषी स्वभाव की थीं। मुर्मू ने स्व. मृदुला सिन्हा के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!