बोकारो के पर्वतपुर कोल ब्लॉक में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसी, चार लोगों के दबने की आशंका

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Nov, 2021 10:52 AM

during the illegal excavation in parvatpur coal block of bokaro

स्थानीय लोगों ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हुई है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा गयी है। पुलिस सूत्रों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि इस तरह की दुर्घटना की अफवाह है लेकिन अब तक इसकी...

 

बोकारोः झारखण्ड में बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित बंद पड़ी पर्वतपुर कोल ब्लॉक में अवैध उत्खनन के दौरान शुक्रवार को चाल धंसने से चार लोगों की दब कर मारे जाने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना की पुष्टि की है लेकिन मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि अब तक नही हुई है। यह घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा गयी है। पुलिस सूत्रों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि इस तरह की दुर्घटना की अफवाह है लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जो लोग दब गए वे पर्वतपुर कोल ब्लॉक के बगल में स्थित तिलाटांड़ गांव की एक महिला एवं तीन परुष हैं।

घटना के बाद गांव में इस दुर्घटना की चारों ओर चर्चा है लेकिन मृतक के परिजनों के बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा है। लोगों ने बताया कि घटना अमलाबाद ओपी क्षेत्र अंतर्गत हुई है। इस संबंध में पुलिस भी कुछ बोलने से परहेज कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!