कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- कृषि सुधार कानून से अर्थव्यवस्था हो जाएगी चौपट

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Oct, 2020 03:52 PM

economy will be destroyed by agricultural reform law congress president

झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कृषि सुधार कानून को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर मंगलवार को एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि नए कानून से कृषि क्षेत्र में पूंजीवाद का प्रवेश हो जाएगा जो देश की...

रांचीः झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कृषि सुधार कानून को लेकर केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर मंगलवार को एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि नए कानून से कृषि क्षेत्र में पूंजीवाद का प्रवेश हो जाएगा जो देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी घातक होगा।

जानकारी के अनुसार, डॉ. उरांव ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर महिला कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कृषि सुधार कानून से इस क्षेत्र में पूंजीवाद की एंट्री हो जाएगी जो देश की अर्थव्यवस्था का चौपट करने में सहायक होगा, इसलिए कांग्रेस इसका लगातार विरोध कर रही है।

वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में केंद्र सरकार ने जो तीन किसान विरोधी कानून बनाए हैं, उसे कांग्रेस गलत मानती हैं, यह किसानों के हित के विरोध में है। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भाग में किसान विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने एलान किया है कि जब भी कांग्रेस की सरकार बनेगी, पहला काम इन कानूनों को रद्दी की टोकरी में डालना होगा।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!