फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के लाभुकों को सहयोग एवं सशक्त आजीविका सुनिश्चित करें- डॉ. मनीष रंजन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Nov, 2021 10:53 AM

ensure cooperation to the beneficiaries of phoolo jhano ashirwad abhiyan

वहीं पूर्व में इस अभियान की लाभुक महिलाओं को भी ससमय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से डॉ. रंजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की बात कही है। इसके तहत वैसी...

रांचीः झारखंड के ग्रामीण विकास सचिव डॉ. मनीष रंजन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखकर हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को प्राथमिकता पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़ने पर बल दिया है।

वहीं पूर्व में इस अभियान की लाभुक महिलाओं को भी ससमय सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। पत्र के माध्यम से डॉ. रंजन ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करने की बात कही है। इसके तहत वैसी महिलाएं, जो हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण से जुड़ी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर फूलो झानो आशीर्वाद अभियान से जोड़कर सशक्त आजीविका उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जाना है। ग्रामीण विकास सचिव ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यधारा में लौटीं ग्रामीण महिलाओं की निगरानी, काउंसेलिंग, सहयोग एवं लगातार संवाद कायम रखने के लिए कार्य पर जोर देने की जरूरत है।

ग्रामीण विकास सचिव ने उपायुक्तों को लिखे पत्र में फूलो झानो आशीर्वाद अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत राज्य स्थपना दिवस के दिन से करने की बात कही है। इस अभियान के दूसरे चरण में वैसी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाना सुनिश्चित करना है, जो अभी भी हड़िया दारू बिक्री एवं निर्माण कार्यों से जुड़ी हैं। पत्र के मुताबिक पहले चरण में अभियान से जुड़ी लाभुक महिलाओं के घर भ्रमण कर उनको प्रोत्साहित करना एवं आजीविका सशक्तिकरण हेके लिए मदद करना भी सुनिश्चित करना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!