आदिवासियों के काम में रुचि नहीं रखने वाले को झारखंड से करें बाहर: केन्द्रीय मंत्री

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Oct, 2020 06:11 PM

exclude those not interested in tribal work from jharkhand

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासियों का काम नहीं करने वाले दलों को राज्य से बाहर करने की जरूरत है।

दुमकाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आदिवासियों का काम नहीं करने वाले दलों को राज्य से बाहर करने की जरूरत है।

मुंडा ने गुरुवार को दुमका विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. लुईस मरांडी के पक्ष में मसलिया प्रखंड के मकरमपुर मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुमका विधानसभा में उप चुनाव की परिस्थिति पैदा करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अब दुमका की जनता इस चुनाव में जवाब देगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का जल, जंगल और जंगल की उपज पर मालिकाना हक है। आदिकाल से ही जल, जंगल, जमीन के साथ आदिवासियों का जुड़ाव रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि इस परंपरा को बरकरार रखने के लिए जनजातीय कार्य योजना के तहत वन अधिकार अधिनियम का सख्ती से पालन करने के लिए राज्य सरकार और राज्य के पदाधिकारियों को इसका सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। इसमें कोताही बरतने वाले पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के साढ़े दस करोड़ आदिवासियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन राज्य सरकार आदिवासियों के विकास के मामले में गंभीर नही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!