झारखंड में हेमंत सरकार की पहल के कारण बहुफसलीय खेती की ओर अग्रसर हो रहे किसान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Jun, 2021 08:46 PM

farmers moving towards multi cropping farming in jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए गए बजट में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की है, जो अब परिलक्षित हो रही है। इस कार्य में सबसे अधिक योगदान अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का है। यह झारखंड के किसानों के लिए लाभदायक...

 

रांचीः झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की पहल के कारण राज्य के बहुफसलीय खेती की ओर अग्रसर होने लगे हैं। झारखंड सरकार कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। जिसका प्रतिफल है कि राज्य के किसान बहुफसलीय खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पेश किए गए बजट में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू की है, जो अब परिलक्षित हो रही है। इस कार्य में सबसे अधिक योगदान अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं का है। यह झारखंड के किसानों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। झारखंड के किसानों को सिंचाई के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए लिफ्ट सिंचाई प्रणाली उन किसानों को मदद कर रही है, जो डीजल पंप समेत अन्य पारंपरिक संसाधन तथा बोरिंग सिस्टम का खर्च नहीं उठा सकते।

राज्य के सिर्फ सिमडेगा जिला को लें तो यहां कई हिस्सों में सौर आधारित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली लागू की गई है। सौर आधारित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली जिले के हजारों किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान कर रही है और इससे गरीब किसानों का जीवन बदल रहा है। पहले सिंचाई की सुविधा कम होने के कारण राज्य के किसान वर्ष में सिर्फ एक फसल ही पैदा करते थे। अब सौर-आधारित सिंचाई सुविधा की मदद से किसान एक वर्ष में कई फसलों का विकल्प चुन रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!