रांची में होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त, 2 और लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Aug, 2020 03:18 PM

fir lodged against 2 more people for violation of home quarantine in ranchi

झारखंड में रांची जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन के प्रावधानों का उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इसके चलते होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

रांचीः झारखंड में रांची जिला प्रशासन ने होम क्वारंटाइन के प्रावधानों का उल्लंघन को लेकर जिला प्रशासन सख्त है। इसके चलते होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए दूसरे राज्यों से रांची जिला या शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा होम क्वारंटाइन का अनुपालन करना आवश्यक है। राज्य के बाहर से रांची जिला या शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वारंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन की टीम जब इनके दिए गए पते पर जांच करने पहुंची तो दोनों ही अपने घर पर नहीं मिले। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में एसके अब्दुल मतीन और सुशांता कमलिया के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया है। होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वाले एसके अब्दुल मतीन और सुशांता कमलिया, साउथ प्वाइंट अपाटर्मेंट, साउथ ऑफिस पाड़ा, डोरंडा रांची के रहने वाले हैं। दूसरे राज्य से रांची आने के बाद इन दोनों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था, जिसका उल्लंघन करने पर प्रशासन ने यह आदेश दिया है। इससे पहले गुरूवार को भी तीन लोगों के खिलाफ होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!