Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Sep, 2021 11:28 AM
पुलिस ने बताया कि मृतक सरायकेला खरसावां जिले के बराबम्बो तिलंगजोरी गांव के रहने वाले हैं। सभी समीप के लोरिया गांव में रिश्तेदार के घर गए थे और लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई।
चाईबासाः झारखंड के चाईबासा जिले में रेल मंडल चक्रधरपुर से सटे हावड़ा-मुंबई रेल खंड पर बिंजय नदी के पास बुधवार दोपहर दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की कटकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक सरायकेला खरसावां जिले के बराबम्बो तिलंगजोरी गांव के रहने वाले हैं। सभी समीप के लोरिया गांव में रिश्तेदार के घर गए थे और लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस एवं चक्रधरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।