दुमका: बालू डंपिंग विवाद को लेकर फायरिंग मामले में 4 लोग गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Aug, 2021 11:45 AM

four people arrested in firing case over sand dumping dispute

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर अवस्थित उत्तम मंडल के लाइन होटल में कुछ लोगों ने आकर कल रात कर्मियों के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैलाया। गोलीबारी में लाइन होटल का एक कर्मी घायल हो गया जिसका फूलो...

 

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बालू डंपिंग के विवाद को लेकर फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर अवस्थित उत्तम मंडल के लाइन होटल में कुछ लोगों ने आकर कल रात कर्मियों के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दहशत फैलाया। गोलीबारी में लाइन होटल का एक कर्मी घायल हो गया जिसका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया गया। बताया जाता है कि उत्तम मंडल और अशोक हेम्ब्रम के बीच मयूराक्षी नदी के विजयपुर घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर डंपिंग करने में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर फायरिंग की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि घटना को लेकर लाइन होटल के एक कर्मी इलियास किस्कू के लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कराया गया है। प्राथमिकी में शामिल विजयपुर सरुआ निवासी अशोक हेम्ब्रम, अशोक मंडल, सुमन मुर्मू एवं करण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि सोनालाल बास्की और सुरेश राय नामक दो अन्य आरोपी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक जिंदा कारतूस और पांच खोखा भी बरामद किया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!