पलामू में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत, अन्य एक घायल

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Oct, 2021 10:58 AM

four people including two women died due to thunderstorm in palamu

सूत्रों ने बताया कि पहली घटना लेस्लीगंज थाना अन्तर्गत हरतुआ गांव की है। दुकान बंद कर शाम को घर लौटते समय वज्रपात की चपेट में आने से कर्मदेव पासवान (65) और उनके पौत्र राजन कुमार (10) की मौत हो गयी। दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव की है,...

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की घटना में दो महिला मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई और एक महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पहली घटना लेस्लीगंज थाना अन्तर्गत हरतुआ गांव की है। दुकान बंद कर शाम को घर लौटते समय वज्रपात की चपेट में आने से कर्मदेव पासवान (65) और उनके पौत्र राजन कुमार (10) की मौत हो गयी। दूसरी घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव की है, जहां मजदूरी कर घर लौटते समय तेज बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे रुकीं चार महिलाएं वज्रपात की चपेट में आ गईं।

घटनास्थल पर ही राधा देवी (32) और कुंती देवी (30) की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गईं और एक अन्य मजदूर बाल-बाल बच गई। घायल महिला मजदूर को इलाज के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में भर्ती किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!