Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Sep, 2021 04:12 PM
हालांकि नाले में बहे व्यक्ति को नहीं खोजा जा सका है। कल देर शाम से ही नाले में बहे बुजुर्ग की खोजबीन जारी है, एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गयी थी पर टीम शाम में नही पहुंची। वहीं आसपास के स्थानीय लोग नाले में बहे व्यक्ति की तलाश में लगे हुए थे।...
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र के पंचशील नगर से शाहदेव नगर की ओर बहने वाले नाले में एक बुजुर्ग बुधवार देर शाम बह गया जिसकी तलाश लगातार की जा रही है। नाले में शख्स के बहने के बाद पंडरा थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुट गई।
हालांकि नाले में बहे व्यक्ति को नहीं खोजा जा सका है। कल देर शाम से ही नाले में बहे बुजुर्ग की खोजबीन जारी है, एनडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गयी थी पर टीम शाम में नही पहुंची। वहीं आसपास के स्थानीय लोग नाले में बहे व्यक्ति की तलाश में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार पैर फिसलने की वजह से व्यक्ति नाले में बह गया। नाले के ऊपर स्लैब नहीं होने के कारन और पानी में तेज बहाव के कारण व्यक्ति नहीं निकल पाया।
बता दें कि पानी मे बहने वाले व्यक्ति का नाम अजय प्रसाद अग्रवाल है। वह फल सब्जी बेचने का कारोबार करता है। ऐसा पहली बार नही हुआ है कि राजधानी रांची के नाले में कोई व्यक्ति बहा हो। इससे पहले भी शहर के बड़े नालों में बह जाने से मौत के मामले सामने आए हैं ।