Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Oct, 2020 03:57 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के बेहतर और सुनहरे भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिभा का धनी बताया और कहा कि उनकी सरकार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के बेहतर और सुनहरे भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध है।
सोरेन ने खेल एवं युवा कार्य निदेशालय की वेबसाइट स्पोट्स डॉट झारखंड डॉट जीओवी डॉट इन और खिलाड़ियों के लिए झारखंड स्पोट्र्सपर्सन्स रजिस्ट्रेशन पोटर्ल का उद्घाटन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत हो रही है। झारखंड में जिस तरह खनिज संपदा प्रचुर मात्रा में है उसी तरह यहां खेल में भी असीम संभावनाएं हैं। खेल और प्रतिभावान खिलाड़ियों के विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में झारखंड कैसे आगे बढ़े, इसके लिए खिलाड़ियों की मैपिंग जरूरी है। इसी मकसद से खिलाड़ियों का डेटाबेस पोटर्ल तैयार किया गया है। इसमें खिलाड़ियों का पूरा ब्यौरा होगा ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।