NCC के उत्थान में हर संभव सहयोग देने के लिए सरकार तत्पर: हेमंत सोरेन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Nov, 2020 11:08 AM

government ready to extend all possible support for ncc s rise hemant soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उत्थान में हरसंभव सहायोग का भरोसा देते हुए रविवार को कहा कि एनसीसी ने देश के संविधान के साथ कदम से कदम मिलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के ढांचे को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के उत्थान में हरसंभव सहायोग का भरोसा देते हुए रविवार को कहा कि एनसीसी ने देश के संविधान के साथ कदम से कदम मिलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था के ढांचे को संरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाई है।

सोरेन ने एनसीसी रांची की ओर से आयोजित संविधान दिवस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी निदेशालय पटना में है। झारखंड में भी यदि इसकी स्थापना हो सके तो एनसीसी को बड़ा बल मिलेगा। एनसीसी के नौसेना विंग के प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए झारखंड में भी व्यवस्थाएं मौजूद हैं। हम बहुत आसानी से प्रशिक्षण दे सकते हैं। राज्य का फ्लाइंग एकेडमी वायु सेना के क्षेत्र में जाने की इच्छा रखने वाले बच्चों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है, इसके लिए एक कार्य योजना बने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दूरदर्शी लोगों की देन है कि हमें एक ऐसा संविधान मिला, जो दुनिया में सर्वोत्तम है। यही वह किताब है जो हमें एक सूत्र में पिरो कर रखता है। इतनी विभिन्नता के बावजूद संविधान ने हमें ऐसा बांधा है कि हम सभी लोकतंत्र के हिस्सा के रूप में खुद को पा रहे हैं। संविधान के संबंध में आज बहुत कुछ जानने का पुन: अवसर मिला। संविधान द्वारा प्राप्त आम लोगों के अधिकार को अक्षुण्ण रखा जाए, इसको लेकर न्यायपालिका को सक्रिय भूमिका के रूप में हमेशा से देखा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!