राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को दी महापर्व छठ की शुभकामनाएं

Edited By Diksha kanojia, Updated: 19 Nov, 2020 12:26 PM

governor and hemant soren congratulate mahaparva chhath

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार से प्रारंभ लोक आस्था एवं संयम का महापर्व ‘छठ'' की सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

रांचीः झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार से प्रारंभ लोक आस्था एवं संयम का महापर्व ‘छठ' की सभी राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुर्मू ने सभी छठव्रती माताओं-बहनों के कुशल स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा है कि वे भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति एवं खुशहाली की प्रार्थना करें। साथ ही नोवेल कोरोना वायरस के उन्मूलन के लिए आराधना करें। उन्होंने इस महापर्व में सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क का उपयोग करने के लिए भी आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री सोरेन ने बुधवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हुए महापर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को नमन करते हुए समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस बीच राज्यपाल मुर्मू ने बुधवार को नक्षत्र वन घाट छठ पूजा समिति को राज भवन परिसर में फलने वाले फल टाब को जरूरतमंद छठव्रतियों के मध्य वितरण के लिए भी हस्तगत किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!