द्रौपदी मुर्मू और हेमंत सोरेन ने कोरोना से बचाव के लिए दिया VIDEO संदेश

Edited By Nitika, Updated: 09 Oct, 2020 03:57 PM

governor and hemant soren give video message for rescue from corona

झारखंड में कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना से बचाव के लिए वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा है।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना महामारी से जारी जंग के बीच राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना से बचाव के लिए वीडियो संदेश जारी कर राज्यवासियों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने को कहा है।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया वैश्विक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे समय में जब तक टीका (दवा) नहीं बन जाता है तब तक सबको दो गज की दूरी, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए। साथ ही समय-समय पर हाथ और मुंह को साफ करना चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि बैठक में किसी के साथ बातचीत कर रहे हों, ट्रेनों में सफर कर रहे हों, हवाई जहाज में यात्रा कर रहे हों या कहीं पर भी, हमें सरकार द्वारा जारी आदेशों का हर हाल में पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।

वैश्विक महामारी के समय में हमारी जागरुकता ही हमारा मुख्य इलाज है। बता दें कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 हजार के करीब पहुंच गई है। हालांकि, 88 प्रतिशत से अधिक संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!