झारखंड के DNA की रक्षा करनी है अन्यथा BJP नागपुर की विचारधारा थोपने की करेगी कोशिश: राहुल गांधी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Feb, 2022 03:24 PM

have to protect the dna of jharkhand rahul

कांग्रेस की झारखंड इकाई के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पर झारखंड के डीएनए की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागपुर की विचारधारा थोपने की पूरी कोशिश...

 

गिरिडीहः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झारखंड में भी नागपुर की विचारधारा को थोपने की कोशिश करेगी लेकिन कांग्रेस की यह जिम्मेदारी है कि वह राज्य के डीएनए की रक्षा करे।

कांग्रेस की झारखंड इकाई के तीन दिवसीय चिंतन शिविर के समापन सत्र को ऑनलाइन तरीके से संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस पर झारखंड के डीएनए की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नागपुर की विचारधारा थोपने की पूरी कोशिश करेगी।'' महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय है। गांधी ने संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कही अपनी बातों को दोहराया और कहा कि भारत एक ‘‘यूनियन ऑफ स्टेट्स'' है और यह विभिन्न राज्यों की सहमति के जरिये संविधान से चलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रास्ता लोकतंत्र का रास्ता है जबकि भाजपा देश के संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रही है।

गांधी ने कहा, ‘‘यह देश किसी एक व्यक्ति या कुछ उद्योगपतियों का नहीं है बल्कि यह देश सभी धर्मों, जातियों, गरीबों एवं आदिवासियों का है।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें सभी को साथ लेकर चलना है क्योंकि यही कांग्रेस पार्टी का डीएनए है।'' उन्होंने पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में सभी जाति और धर्मों के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि समग्र विकास पर ध्यान दिया जाना चाहिए। गांधी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए और कार्यकर्ताओं को लगना चाहिए कि झारखंड में उनकी पार्टी की सरकार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड पर किसी एक विचारधारा को हावी नहीं होने देना है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!