सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों में हो सकती है भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी

Edited By Diksha kanojia, Updated: 20 Aug, 2022 10:57 AM

heavy rain may occur in seraikela kharsanwa

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के इन जिलों समेत अनेक अन्य इलाकों में इस दौरान 70 से 200 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के चतरा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा जिलों में अगले कुछ घंटे में...

 

रांचीः झारखंड के सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूम जिलों समेत अनेक इलाकों में अगले 48 घंटों के लिए भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के इन जिलों समेत अनेक अन्य इलाकों में इस दौरान 70 से 200 मिमी तक वर्षा होने की संभावना है। रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के चतरा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा जिलों में अगले कुछ घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है।

उन्होंने कहा कि इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!