Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Oct, 2022 04:36 PM
इस धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को पिछड़ा विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार चाहुओर विफल साबित हुई है।
रांचीः झारखंड में हेमंत सरकार के नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त करने के खिलाफ में राजभवन के समक्ष भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा ने आज एकदिवसीय महाधरना आयोजित किया। इस धरने को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार को पिछड़ा विरोधी सरकार बताते हुए कहा कि यह सरकार चाहुओर विफल साबित हुई है।
दीपक ने कहा कि पंचायत चुनाव में 53 फीसदी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीतकर आये जिनमें पिछड़ों कि संख्या सर्वाधिक रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी गांव गरीब किसान और पिछड़ा वर्ग के लिए सर्वाधिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल अडवाणी ने झारखंड राज्य का निर्माण किया था किन्तु संघर्ष का नाम देकर आंदोलन बेचने और खरीदने वाले जेएमएम और कांग्रेस झारखण्ड की सत्ता में हैं। जबकि लास पर अलग राज्य निर्माण की बात कहने वाले राजद भी सत्ता में है। ये सभी मिलकर झारखण्ड को लूटने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में सर्वाधिक पिछड़े और आदिवसी समाज के साथ अनाचार हो रहा है। पहले पंचयात चुनाव और अब निकाय चुनाव में पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना इस सरकार का चेहरा स्पष्ट करता है। इस मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गांव गरीब किसान मजदूर पिछड़ा वर्ग के लिए लगतार कार्य कर रहे हैं, मंत्रिमंडल में स्थान देने से लेकर विशेष योजनाएं बनाईं जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में पिछड़ा समाज को रिजर्वेशन देने का प्रयास किया था किन्तु ममाला सुप्रीम कोर्ट जाने के कारण अधर में चला गया था। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हेमंत सरकार ने छलने का कार्य किया। आयोग गठन करने के बजाये आरक्षण समाप्त कर चुनाव कराने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आयोग गठन कर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर चुनाव कराया जा सकता था किन्तु हेमंत सरकार पिछड़ा वर्ग को छल रही है।