लालू से मिलने वालों पर नजर रखे हेमंत सरकार एवं जेल प्रशासन: भाजपा

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 Aug, 2020 11:31 AM

hemant government should keep an eye on those who meet lalu bjp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सरकार और जेल प्रशासन से कोरोना के कारण एक बंगले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने वालों की संख्या पर नजर रखने की मांग की है।

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की हेमंत सरकार और जेल प्रशासन से कोरोना के कारण एक बंगले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मिलने वालों की संख्या पर नजर रखने की मांग की है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शनिवार को कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमों से बंगले में लोग जेल मैनुअल के नियमों की धज्जियां उड़ा कर लगातार मिल रहे हैं। यह बंगला राजद का प्रधान चुनावी कार्यालय बनता जा रहा है। शाहदेव ने राज्य सरकार, जेल महानिरीक्षक और जिला प्रशासन से बंगले में सीसीटीवी लगाने के साथ ही उसकी ऑनलाइन वेबकास्टिंग की मांग की। उन्होंने कहा कि राजद अध्यक्ष के बंगले के सभी प्रवेश और निकास द्वारों के अतिरिक्त उन सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जहां से आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखी जा सके। इन कैमरों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग जेल महानिरीक्षक और जिला नियंत्रण कक्ष से हो।

भाजपा नेता ने कहा कि पहले तो अस्पताल में लालू प्रसाद यादव से मिलने वालों की तस्वीरें भी मीडिया में छपती रहती थी। लेकिन अब तो वह मीडिया की नजरों से दूर बंगले के भीतर से ही राजद के चुनावी अभियान का संचालन कर रहे हैं। अदालत ने उन्हें सजा मुकर्रर की है लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने उनके लिए रेड कारपेट बिछा कर रखा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!