Edited By Nitika, Updated: 15 Oct, 2021 03:10 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को विजयादशमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि दशहरा का त्यौहार अधर्म पर धर्म, अन्याय पर न्याय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराई को खत्म करने का संकल्प लें।
वहीं हेमंत सोरेन ने सपरिवार मुख्यमंत्री आवास स्थित मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर राज्य में अमन-शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।