Edited By Nitika, Updated: 12 Aug, 2020 10:47 AM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मशहूर शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मशहूर शायर एवं गीतकार राहत इंदौरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा राहत साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दु:ख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। अलविदा, राहत साहब।
बता दें कि राहत इंदौरी का कोरोना से संक्रमित होने के बाद मंगलवार को इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।