गढ़वा जिला भ्रमण के दौरान जनता की समस्याओं से रूबरू हुए हेमंत सोरेन, निराकरण करने का दिया आश्वासन

Edited By Nitika, Updated: 09 Dec, 2022 01:14 PM

hemant soren got acquainted with the problems of the public

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला से किया। मुख्यमंत्री जिला परिभ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों के भ्रमण कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा जिला से किया। मुख्यमंत्री जिला परिभ्रमण के दौरान आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना तथा राज्य सरकार की ओर से हरसंभव उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री का गढ़वा जिला की जनता ने भव्य स्वागत किया एवं जिले में लोक कल्याणकारी योजनाओं के संचालन हेतु मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन गढ़वा की सेविका तथा सहायिकाओं ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

PunjabKesari

वहीं झारखंड खेल नीति के लिए गढ़वा के खिलाड़ियों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। जिला भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने टावर चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल गढ़वा परिसर में शहीद नीलाम्बर पीताम्बर की भव्य प्रतिमा का अधिष्ठापन के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में श्रम रोजगार प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि विभाग के मंत्री बादल, गढ़वा जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, आयुक्त पलामू प्रमंडल जटाशंकर चौधरी, डीआईजी पलामू प्रमंडल राजकुमार लकड़ा, गढ़वा जिला के उपायुक्त रमेश घोलप, गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!