हेमंत सोरेन ने नगर निगम के 40 ऑक्सीजन युक्त बेड अस्पताल का किया उद्घाटन

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Apr, 2021 02:54 PM

hemant soren inaugurates 40 oxygen rich bed hospital

इस दौरान सोरेन ने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को राजधानी रांची के रातू रोड चौराहा स्थित नगर निगम के 40 ऑक्सीजन युक्त बेड अस्पताल का उद्घाटन किया। इस दौरान सोरेन ने पूरे अस्पताल परिसर का भ्रमण कर यहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
PunjabKesari

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड, वेंटिलेटर और अन्य जरूरी चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी के साथ काम कर रही है। सोरेन ने कहा कि राज्य के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस दिशा में सारी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी हैं।
PunjabKesari

सोरेन ने यह भी कहा कि अस्पतालों में जिन मरीजों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य है, उन्हें सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा और जरूरतमंद संक्रमित को बेड उपलब्ध कराया जाएगा। इस सिलसिले में सभी अस्पतालों को 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस मौकै पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!