Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2020 12:28 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी शुक्रवार को करीब एक हजार श्रमिकों को लेह-लद्दाख ले जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
दुमकाः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यानी शुक्रवार को करीब एक हजार श्रमिकों को लेह-लद्दाख ले जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
जानकारी के अनुसार, हेमंत सोरेन शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दुमका पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद करीब दो बजे मुख्मयंत्री सड़क सीमा संगठन काम करने के लिए लेह-लद्दाख जाने वाली मजदूरों के ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं करीब चार महीने के बाद दुमका आने के बाद मुख्यमंत्री कुछ देर राजभवन में रुकेंगे। फिर बाद दोपहर 3:15 बजे राजधानी रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री के एक दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर गुरुवार को उपायुक्त राजेश्वरी बी. और पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।