झारखंड में गिरती 'विधि व्यवस्था' को लेकर भाजपा ने दिया सभी जिलों में धरना

Edited By Diksha kanojia, Updated: 07 Jan, 2021 01:28 PM

in jharkhand bjp staged sit in in all districts over falling law and order

झारखंड में महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म एवं उत्पीड़न, हत्या की घटनाओं को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

 

रांचीः झारखंड में महिलाओं, बहन-बेटियों के साथ बढ़ते दुष्कर्म एवं उत्पीड़न, हत्या की घटनाओं को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

पार्टी के सभी जिला इकाइयों ने बुधवार को विभिन्न जि़ला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना आयोजित किया जिसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी सहित हजारों लोग शामिल हुए। रांची महानगर जि़ला ने राज भवन रांची के समक्ष धरना दिया जिसमें पार्टी विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल के अलावा मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर समेत अन्य नेता शामिल हुए। जबकि रांची ग्रामीण जिला में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू एवम डॉ प्रदीप वर्मा ने धरने के नेतृत्व किया। धरना के बाद सभी जिलों में राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया।

ज्ञापन में राज्य में बढ़ रहे महिला दुष्कर्म एवं हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए राज्यपाल द्वारा सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई। प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर आम जनमानस भयभीत है। राज्य प्रशासन से भरोसा उठता जा रहा है। पार्टी ने राज्यपाल से धरना के माध्यम से राज्य की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से त्राहिमाम संदेश भेजा है। आंदोलन के अगले चरण में प्रदेश के सभी 264 प्रखंडों में 7 जनवरी को भाजपा महिला मोर्चा की बहने महिलाओं के साथ बढ़ते दुष्कर्म पर धरना देकर सरकार को सचेत करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!