Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jul, 2020 02:01 PM
झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ उसके ससुराल वालों ने काफी मारपीट की। मारपीट इतनी ज्यादा थी कि युवक बुरी तरह से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ उसके ससुराल वालों ने काफी मारपीट की। मारपीट इतनी ज्यादा थी कि युवक बुरी तरह से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गुरुवार को बताया कि चोटहांसा गांव निवासी रामकेश चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र सूर्यदेव चौधरी का बुधवार को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह रबदा गांव स्थित अपने मायके चली गई थी। पत्नी को मनाने के लिए सूर्यदेव अपने ससुराल पहुंचा। रात में वह घायल अवस्था में घर लौटा। परिजन ने उसे पलामू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि सूर्यदेव को उसके ससुराल के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।