Tokyo Olympics: 'भारत को गोल्ड जिताना है' के नारों से किया जा रहा भारतीय टीम का उत्साहवर्धन

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Jul, 2021 05:27 PM

indian team is being encouraged with slogans

ओलंपिक में गए भारतीय टीम के उत्साहवर्धन के लिए पूरा देश अपने अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ओलंपिक में गई सलीमा टेटे सहित पूर्व ओलंपियन माइकल किंडो एवं सिलबानुश डुंगडुंग की जन्मस्थली सिमडेगा जिला में भी हॉकी सिमडेगा के द्वारा भारतीय टीम को...

रांचीः जापान की राजधानी टोक्यो में आज से शुरू 32 वां ओलंपिक खेल में भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के सिमडेगा जिला की बेटी सलीमा टेटे, खूंटी की बेटी निक्की प्रधान एवं तीरंदाजी टीम में रांची की दीपिका कुमारी भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है।

ओलंपिक में गए भारतीय टीम के उत्साहवर्धन के लिए पूरा देश अपने अपने स्तर से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ओलंपिक में गई सलीमा टेटे सहित पूर्व ओलंपियन माइकल किंडो एवं सिलबानुश डुंगडुंग की जन्मस्थली सिमडेगा जिला में भी हॉकी सिमडेगा के द्वारा भारतीय टीम को उत्साहवर्धन के लिए लगातार कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ओलंपिक के आज उद्घाटन के दिन भी अहले सुबह हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के साथ सिमडेगा जिला के सुदूरवर्ती गांव में भविष्य के ओलंपियनों ने प्रभात फेरी निकालकर हाथो में तिरंगा झंडा एवम हॉकी स्टिक लेकर चीयर फॉर इंडिया... चक दे इंडिया...हम सभी की शुभकामना है इंडिया को गोल्ड लाना है...निक्की दीदी को गोल बचाना है, सलीमा दीदी को गोल मारना है, भारत को गोल्ड जिताना है, इत्यादि का नारा लगाते हुए भारतीय दल का जोश भरने का प्रयास कर रहे है। जिसका वीडियो फुटेज बनाकर हॉकी सिमडेगा के द्वारा हॉकी टीम के पास टोक्यो भेजा गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेवार मांझी, दीपक माझी, रघुनाथ बेसरा के साथ हॉकी एवम तीरंदाजी खिलाड़ी शामिल थे। भारतीय महिला हॉकी टीम का पहला मैच कल 24 जुलाई को रात्रि 8.45 बजे नीदरलैंड के साथ तथा पुरुष टीम का मैच भी कल 10 बजे न्यूजीलैंड के साथ है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!