अयोग्य हेमंत सरकार ने खाली किया खजाना, जनता त्रस्त: BJP सांसद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Nov, 2020 06:53 PM

ineligible hemant government vacated treasury janata stricken bjp mp

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा'' की उपाधि देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य में दिशाविहीन हेमन्त सोरेन सरकार...

 

रांचीः झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार को ‘अंधेर नगरी चौपट राजा' की उपाधि देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि राज्य में दिशाविहीन हेमन्त सोरेन सरकार ने खजाना खाली कर दिया है।

सिन्हा ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अपनी अयोग्यता के कारण झामुमो-कांग्रेस की सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। राज्य में अस्पतालों, सड़को, पुलों जैसी आधारभूत संरचनाओ के निर्माण पर कम खर्च किया जा रहा है। ग्रामीण विकास, सिंचाई और परिवहन जैसे क्षेत्रों में आवंटन में भारी कमी देखी गई है। दिशाविहीन हेमन्त सोरेन सरकार ने खजाना खाली कर दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के समय जहां स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को सुद्दढ़ करना चाहिए, सरकार उसके विपरीत पूर्व से जारी परियोजनाओं को भी लंबित छोड़ रही है। हजारीबाग, दुमका, पलामू, जमशेदपुर के 500 बेड वाले अस्पताल इस विफलता का जीवंत उदाहरण हैं। कोविड के दौरान, राज्य सरकार विशेष संसाधन जुटाने में विफल रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!