जमशेदपुरः रेलवे ट्रैक पर मिला देवघर के BDO का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Jul, 2020 01:17 PM

jamshedpur dead body of bdo of deoghar found on railway track

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक से देवघर जिले के पालाजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेंद्र तिवारी का शव बरामद किया गया है।

जमशेदपुरः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में रेलवे ट्रैक से देवघर जिले के पालाजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेंद्र तिवारी का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोमवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर रविवार शाम जुगसलाई के दुखु मार्केट के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान सोमवार को देवघर जिले के पालाजोरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नागेंद्र तिवारी के रूप में की गई।

इसके बाद पुलिस ने मृत बीडीओ के परिजनों को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!