Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Sep, 2021 02:47 PM
पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ़. अमित कुमार ने सुबह करीब छह बजे आखिरी सांस ली। झारखंड के सरायकेला-खारसवां जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र में कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी।
जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में खुद को गोली मार लेने वाले 30 वर्षीय एक डॉक्टर ने शुक्रवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ़. अमित कुमार ने सुबह करीब छह बजे आखिरी सांस ली। झारखंड के सरायकेला-खारसवां जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र में कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी।
कुमार के परिवार के सदस्य उन्हें टाटा मेन अस्पताल में ले गये। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत गंभीर है। कुमार ने आज सुबह दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।