झारखंड सरकार ने 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपए ऋण किए माफ

Edited By Nitika, Updated: 18 Jun, 2021 12:16 PM

jharkhand government waived loans worth rs 980 crore

झारखंड सरकार ने कहा कि उसने अबतक राज्य के 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर दिए हैं और वह उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

रांचीः झारखंड सरकार ने कहा कि उसने अबतक राज्य के 2.46 लाख किसानों के 980 करोड़ रुपए के कर्ज माफ कर दिए हैं और वह उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले साल 29 दिसंबर को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने पर कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक घोषणा की थी। पहले चरण में, सरकार ने 50,000 रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है। राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की कर्जमाफी के लिए प्रतिबद्ध है। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना हमारी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उन किसानों के चेहरे पर खुशी आई है जो कर्ज में डूबे थे। पत्रलेख ने राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि सरकार ने बजट में कर्जमाफी की घोषणा की थी और योजना को आगे बढ़ाने का काम जारी है।

वहीं मंत्री ने कहा कि सरकार ने अब तक 2,46,012 किसानों का कर्ज माफ किया है। किसानों की कर्जमाफी में कुल 980.06 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना में तेजी लाने के लिए बैंकिंग संवाददाताओं को भी लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से बैंकों में जाकर अपने खातों को आधार से जोड़ने का आग्रह किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!