2027 में झारखंड हाईकोर्ट में 73 दिन रहेगी छुट्टी, वार्षिक कैलेंडर जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 26 Sep, 2026 11:09 AM

jharkhand high court s 2027 calendar released 73 days of holidays

कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2027 में 52 रविवार के अलावा हाईकोर्ट में कुल 73 दिनों का अवकाश रहेगा। इसमें विभिन्न त्योहारों के अवकाश के साथ ग्रीष्मावकाश और शीतकालीन अवकाश भी शामिल हैं।

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने वर्ष 2027 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में पूरे वर्ष के कार्यदिवस, अवकाश, ग्रीष्मावकाश, शीतकालीन अवकाश और हाफ-डे की जानकारी दी गई है। 

कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2027 में 52 रविवार के अलावा हाईकोर्ट में कुल 73 दिनों का अवकाश रहेगा। इसमें विभिन्न त्योहारों के अवकाश के साथ ग्रीष्मावकाश और शीतकालीन अवकाश भी शामिल हैं। वर्ष 2027 में मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, अनंत चतुर्दशी और महालया के अवसर पर हाईकोर्ट में हाफ-डे रहेगा। इन दिनों कोर्ट का कामकाज दोपहर 2:15 बजे से और कार्यालय का संचालन दोपहर 2 बजे से होगा। कैलेंडर में 18 सितंबर, 20 अक्टूबर और 4 नवंबर 2027 को विशेष कार्यदिवस निर्धारित किया गया है। इन तारीखों पर हाईकोर्ट में कामकाज होगा। 

कैलेंडर में स्पष्ट किया गया है कि ईद-उल-फितर और मुहरर्म की छुट्टी की तारीख चांद दिखाई देने के आधार पर बदली जा सकती है। फिलहाल ईद-उल-फितर के लिए 10 मार्च और मुहरर्म के लिए 16 जून की तारीख निर्धारित की गई है। वहीं ईस्टर मंडे 29 मार्च और चेहल्लुम 25 जुलाई को संबंधित मुस्लिम एवं ईसाई कर्मचारियों के लिए प्रतिबंधित अवकाश का प्रावधान किया गया है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!