झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 2 माओवादियों को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jul, 2020 04:00 PM

jharkhand police got big success arrested 2 maoists

झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान सोमा सरदार और उमेश मुंडा के रूप में की गई है।

सरायकेलाः झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने सरायकेला-खरसावां जिले में रविवार को दो माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए माओवादियों की पहचान सोमा सरदार और उमेश मुंडा के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद अर्शी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि गांव में दहशत का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से 23 मई को राइजमा गांव में मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी की हत्या के मामले के संबंध में सोमा और उमेश को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने जिले के खरसावां, कुचाई और चौका गांवों और रांची के तमार में लोगों में दहशत पैदा करने के लिए 17 जून को पोस्टर लगाए थे।

अर्शी ने कहा कि गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी जिले के खरसावां, तिरुलडीह और कुचाई पुलिस थानांतर्गत क्षेत्रों में पांच नक्सली घटनाओं में भी शामिल थे। आरोपियों पर कानून की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!