Edited By Umakant yadav, Updated: 16 Mar, 2021 12:37 PM
साइबर अपराध के मामले में झारखंड पूरे देश में अव्वल राज्य बन गया है। आखिरकार यहां साइबर अपराध पनपने का कारण क्या है इस पर पुलिस को ध्यान देना होगा और लगाम कसनी होगी।
देवघर: झारखंड राज्य के कई जिले अब साइबर अपराधियों के गढ़ बनते जा रहे है। राज्य में जामताड़ा जिला पहले से ही साइबर अपराधियों का गढ़ है ऐसे में अब देवघर जिला भी इसमें शामिल हो गया है। जामताड़ा से ज्यादा देवघर जिले से राज्य के बाहर लोगों को साइबर अपराधी ठग रहे हैं। इसी बीच देवघर पुलिस ने फिर से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, इन अपराधियों के पास से पुलिस ने 22 मोबाइल, 30 सिमकार्ड, 22 बैंक पास बुक, दो चेक बुक, 10 एटीएम सहित एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में मार्गो मुंडा थाना से सूरज कुमार मण्डल, राजू कुमार दास, बबलू कुमार दास, विनय कुमार दास, अक्षय कुमार दास, मंटू कुमार दास, विष्णु दास, विजय दास, उदय शंकर,ओमप्रकाश दास, निसार अंसारी शामिल हैं।
गौरतलब है कि साइबर अपराध के मामले में झारखंड पूरे देश में अव्वल राज्य बन गया है। आखिरकार यहां साइबर अपराध पनपने का कारण क्या है इस पर पुलिस को ध्यान देना होगा और लगाम कसनी होगी।