Edited By Khushi, Updated: 27 Feb, 2025 12:42 PM

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 फरवरी से एक बार फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 फरवरी से एक बार फिर आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
झारखंड में 2 दिन तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक कल से 1 मार्च तक राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी के साथ-साथ निकटवर्ती उत्तर भाग वाले जिले में हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग के जिले जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च - राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों एवं इससे सटे निकटवर्ती उत्तरी भाग वाले जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। बाकी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च को तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का जबकि न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस चतरा का रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 28.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।