पलामू में JJMP के 2 लाख के इनामी सबजोनल कमांडर ने किया आत्मसर्मपण

Edited By Diksha kanojia, Updated: 17 Jul, 2022 03:04 PM

jjmp s two lakh reward sub zonal commander surrenders in palamu

राजकुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड में धीरे धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं। झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत उग्रवादी आत्मसर्मपण कर रहे हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 214 बटालियन का योगदान सराहनीय रहा है। पुलिस अधीक्षक...

 

लातेहारः झारखंड में नई दिशा कार्यक्रम के तहत प्रतिबंधित संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो लाख के ईनामी सबजोनल कमांडर संजय प्रजापति ने शनिवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में पलामू के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया।

राजकुमार लकड़ा ने कहा कि झारखंड में धीरे धीरे नक्सली क्षेत्र में कमजोर होते जा रहे हैं। झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम के तहत उग्रवादी आत्मसर्मपण कर रहे हैं। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) 214 बटालियन का योगदान सराहनीय रहा है। पुलिस अधीक्षक पअंजनी अंजन ने कहा कि झारखंड सरकार की उग्रवादी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य धारा से भटक गये नक्सली संगठन के लोग मुख्य धारा में लौट आएं अन्यथा पुलिस की ओर से नक्सलियों के विरोध बड़ी कारर्वाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यधारा से भटके हुए नक्सलियों को मुख्य धारा में लाने के लिए पुलिस एवं सरकार कटिबद्ध है। इस मौके पर 214 बटालियन के सीआरपीएफ कमांडेंट ऋषि राज सहाय, डीएसपी संतोष मिश्रा समेत कई पुलिस जवान उपस्थित थे।

राजकुमार लकड़ा ने जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर को शाल भेंट कर चेक प्रदान किया। आत्मसर्मपण करने के बाद सबजोनल कमांडर संजय प्रजापति ने कहा कि 2013 में जेजेएमपी के उग्रवादी उपेंद्र सिंह खेरवार से दोस्ती होने के बाद उसे दस्ता में शामिल किया था। उन्होंने मुख्यधारा से भटके हुए लोगों से सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए आत्मसर्मपण करने की अपील की। संजय प्रजापति पर लातेहार जिले में दो कांडों में मामला दर्ज है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!