Edited By Nitika, Updated: 02 May, 2021 09:41 PM
झारखंड में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को मतगणना में राज्य के पर्यटन मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी हफीजुल हसन हंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के गंगा नारायण सिंह को 5292 मतों के अंतर से पराजित किया।
रांचीः झारखंड में मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को मतगणना में राज्य के पर्यटन मंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी हफीजुल हसन हंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के गंगा नारायण सिंह को 5292 मतों के अंतर से पराजित किया।
चुनाव परिणाम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मधुपुर की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत पर भी बधाई दी।